Advertisement

विकास प्रदर्शनी : जशपुर जिले के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर : विकास प्रदर्शनी : जशपुर जिले के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

दीनदयाल उपाध्याय

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी से लोगों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उल्लेखनीय है कि 21 मई से 22 जून तक चलने वाली इस विकास प्रदर्शनी में लोककल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को फोटो एवं ऑडियो-वीडियो विजुअल के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं।

ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी कड़ी में आज जशपुर जिले से आए जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना और नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथगढ़ा की सरपंच श्रीमती अंजलिना टोप्पो और ग्राम पंचायत केनाडार सरपंच श्रीमती शशिकला खलखो ने बताया कि पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों को बेहतर तरीके से विकास प्रदर्शनी में दिखाया गया है। इस प्रदर्शनी को देखकर हमें शासन की योजनाओं की बेहतर जानकारी ग्रामीणों को देने में सहायक साबित होगी।

इसी तरह पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के एमएससी में अध्ययनरत श्री अमित प्रधान के नेतृत्व में छात्रदल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। साथ ही अवंती विहार निवासी श्री सुरेंद्र बिसेन ने बताया की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कार्यकाल और उनकी कार्यशैली प्रशंसनीय है और प्रदर्शनी में विकास कार्यों को बेहतर तरीके से सेटअप बनाकर प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर विकास प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं और विगत साढ़े तीन साल के विकास कार्यों पर आधारित उपयोगी प्रकाशन सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47