उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सांसद एवं विधायक ने सौंपा व्यवसाय हेतु ऋण स्वीकृति पत्र

सांसद एवं विधायक ने सौंपा व्यवसाय हेतु ऋण स्वीकृति पत्र

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उत्तर बस्तर कांकेर/ छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में 05 नवम्बर को जिला स्तरीय राज्योत्सव 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा राज्य एवं केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग और कांकेर विधायक आशाराम नेताम के द्वारा प्रत्येक स्टॉल में जाकर विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कांकेर तहसील के ग्राम मरदापोटी निवासी रामाधीन मातलाम को किराना स्टोर्स संचालन हेतु 47 हजार 500 रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ज्ञात हो कि कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास कांकेर द्वारा संचालित आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् कांकेर तहसील के ग्राम मरदापोटी निवासी श्री रामाधीन मातलाम को किराना स्टोर्स संचालन हेतु केनरा बैंक कांकेर से 47 हजार 500 रूपये की ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस.कमल एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!