Advertisement

राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से बात

डोंगरगांव जिला अस्पताल में रेमडीसीवीर टेबलेट, आक्सीजन, व बेड प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग
छुरिया ब्लाक के गैंदाटोला या कुमर्दा में कोविड सेंटर बनाने से ग्रामीणों को जल्द सुविधा मिल सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छुरिया। राजनांदगांव जिला में चल रही मेडिकल हॉस्पिटल एवं ब्लाक मुख्यालय की स्वास्थ्य केन्द्र के इलाज के संबंध में बात किया गया ज्यादातर हॉस्पिटल में बेड ,रेडमिसिविर इंजेक्शन ,ऑक्सीजन ,वेंटीलेटर ,हॉस्पिटल स्टाफ व अन्य सामग्रियों की कमी से अवगत कराई गई साथ ही साथ राजनांदगांव जिला का छुरिया ब्लाक एक बहुत बड़ा ब्लॉक होता है जिसमें स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे कोरोना पेशेंट भी उस ब्लॉक से आ रहे हैं इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने सुझाव दिया की गैंदाटोला या कुमर्दा को सेंटर बनाकर एक कोविड हॉस्पिटल का निर्माण किया जा सकता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचने के लिए जिला अस्पताल आना नहीं पड़ेगा और नजदीक में है उनको सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर लोग डरे सहमें हैं कोरोना टीका को लेकर की पूर्ण जानकारी नहीं होने के चलते लोग अस्वस्थता की स्थिति में भी कोरोना टीका लगा रहे हैं जिससे उसकी शारीरिक या मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह लगातार बीमार पड़ रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने कही माननीय मुख्यमंत्री जी से टीकाकरण लगाना आवश्यक है परंतु उनकी स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही टीकाकरण लगाएं जो भी व्यक्ति टीका लगाने आ रहे हैं उनकी अच्छा से पूर्ण जांच करें उसके बाद ही टीकाकरण करें।हॉस्पिटलो में मरीजों के लिए उचित भोजन की व्यवस्था हो ग्रामीण क्षेत्र की माता, बहने, बुजुर्ग, युवा सामान्य बीमारी को लेकर के जिला अस्पताल आ रहे तो उनकी इलाज नहीं हो पा रही है ओपीडी भी चालू होनी चाहिए और सामान्य बीमारी का भी इलाज होनी चाहिए यह सब बाते श्रीमती गीता साहू ने मुख्यमंत्री जी के पास रखें।कोरोना जैसी महामारी बहुत बड़ा बीमारी नही हैं। सही समय में इसकी जांच और सही समय में उपचार अगर हम शुरू कर देते हैं तो कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सकता है। जिला पंचायतअध्यक्ष गीता साहू से मुख्यमंत्री जी से बातचीत के दौरान साथ मे कलेक्टर टी के वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत भी मौजूद रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57