
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
Ambikapur News : सर्वेक्षण एवं सतर्कता समिति की बैठक 30 जून को…………
सर्वेक्षण एवं सतर्कता समिति की बैठक 30 जून को…………
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि मैनुअल स्कवेंजर्स का प्रतिषेध एवं उनके पुनर्वास के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सर्वेक्षण एवं सतर्कता समिति की बैठक 30 जून 2022 को आयोजित की गई है। यह बैठक इस दिन अपराह्न 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर ए.एल. धु्रव की अध्यक्षता में होगी।
इस बैठक में पहले हुई बैठक की कार्यवाही एवं मैनुअल स्कवेंजर्स के सर्वे प्रतिवेदन पर चर्चा की जाएगी साथ ही इस बैठक में मैनुअल स्कवेंजर्स को उपलब्ध कराई जाने वाली सहूलियतों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।










