छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पूर्व विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निकाला…जाने क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निकाला…जाने क्या है पूरा मामला

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कबीरधाम। कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह (Former Congress MLA Yogeshwar Raj Singh) को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित (expelled from congress) कर दिया गया है। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्रवाई की गई हैं। योगेश्वर राज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड्ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

केजरीवाल की रैली में भी दिखाई दिए थे योगेश्वर राज सिंह
गौरतलब है कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी आदिवासी समाज में अच्छी खासी पकड़ है। वे पूर्व में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, तब वे भाजपा में थे। इसके अलावा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके योगेश्वर राज सिंह भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खड्गराज सिंह का समर्थन कर रहे थे। योगेश्वर राज सिंह व खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। चार अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!