छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदुर्गब्रेकिंग न्यूज़

जन्मदिन पार्टी में देसी कट्टे से हवाई फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में बर्थडे बॉय …

दुर्ग। जन्मदिन की पार्टी पर देसी कट्टा से हवाई फायर करना एक युवक को पड़ा महंगा। बर्थ डे पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पास अवैध देसी कट्टा, खाली कारतूस बरामद जब्त कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि युवक ने 30 हजार रुपए में यह देसी कट्टा खरीदा था. उसके मोबाइल से फायरिंग का वीडियो भी मिला है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

शादी-पार्टी के दौरान भौकाल दिखाने के लिए बंदूक दिखाने या फायरिंग करने के मामले में दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के पास एक देवबलोदा चरोदा के के. गौतम द्वारा दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी के दौरान कट्टे से फायर करने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी कर कर पकड़ा. युवक ने पहले तो पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश की। उसके पास कोई अवैध हथियार नहीं है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फिर पुलिस ने उसके मोबाइल फोन पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान फायरिंग करते हुए रिकॉर्ड किया गया वीडियो दिखा दिया. इसके बाद उसके पास सच को स्वीकार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. उसने बताया कि अनिल सोनी उर्फ गुड़वा नाम के व्यक्ति से उसने 30 हजार रुपए में कट्टा और कारतूस खरीदा था. के. गौतम की निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया गया. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!