Advertisement

सरगुजा : घटिया निर्माण के वजह से आंधी के हल्के झोंके में उड़ गये शेड,,बाल बाल बचे बच्चें।

घटिया निर्माण के वजह से आंधी के हल्के झोंके में उड़ गये शेड,,बाल बाल बचे बच्चें।

सरगुजा- ग्राम पंचायत खडादोरना में सार्वजनिक उपयोग हेतु नव निर्मित शेड घटिया निर्माण की वजह से आंधी के हल्के झोंके में तिनके के समान उड़ गया। इस घटना के दौरान गनिमत ये रहीं की वहां खेल रहे बच्चे एवं महिलाओं ने मामले की नजाकत देखते हुए आंधी के विपरित दिशा में जाकर अपनी जान बचाई। अगर उन्होंने उस वक्त समझदारी नहीं दिखाई होती तो निश्चित ही सेड की चपेट में आने से जानमाल का नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने सेड की इस दुर्दशा के लिए सरपंच सचिव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके द्वारा कराए गए घटिया निर्माण की वजह से सेड का यह हाल हुआ है ।ग्रामीणों ने इस मामले में जांच सहित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।विदित हो कि ग्राम पंचायत खडादोरना के सरपंच सचिव के द्वारा सार्वजनिक उपयोग हेतु नागवंशी पारा चबुतरा के ऊपर
शेड का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूर्ण होने के महज सप्ताह भर बाद सेठ आंधी की चपेट में आ गया, और तिनके की भांति उड़ता हुआ दूर जा गिरा। सेड के क्षत्रि ग्रस्त होते ही वहां मौजूद पिलर भी भरभरा कर गिर गया, गनीमत ये रही कि जिस दौरान ये घटना घटी उस दौरान वहां मौजूद बच्चे और महिलाएं आंधी के विपरीत दिशा में भाग कर अपनी जान बचाई, वरना कोई बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस संबंध में ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि, इन्होंने अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए लोगों की जान दांव पर लगा दी थी। इनके द्वारा कराए गए हटिया निर्माण की वजह से लोगों की जान पर बन आई थी। घटना के दौरान वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे अगर सूझबूझ का परिचय नहीं देते तो निश्चित ही उस दिन एक बड़ी घटना घट सकती थी। ग्रामीणों ने इस मामले में सरपंच सचिव के विरुद्ध जांच सहित कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में ना छापने की शर्त पर एक पंच ने बताया कि इस शेड निर्माण कार्य में कुल 20000 की लागत लगी होगी। सरपंच सचिव इस निर्माण कार्य की आड़ में लागत का 10 गुना ज्यादा राशि पंचायत खाते से आहरण करने वाले थे ,किंतु आंधी ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। पंच ने भी सरपंच सचिव पर ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य की आड़ में लाखों रुपए फर्जी तरीके से आहरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के आय व्यय की निष्पक्षता पूर्वक जांच की जाए तो सारे मामले सामने आ जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47