Advertisement

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दौड़ में बढ़त बनाए रखने के लिए ऋषि सुनक को और वोट मिले

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दौड़ में बढ़त बनाए रखने के लिए ऋषि सुनक को और वोट मिले

लंदन, 19 जुलाई पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने बोरिस जॉनसन को कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में हटाने की दौड़ में अपनी बढ़त बना ली है। उन्हें संसद के टोरी सदस्यों द्वारा मतदान के नवीनतम दौर में 14 और वोट मिल गए हैं।

पिछले हफ्ते मतदान शुरू होने के बाद से 42 वर्षीय सुनक लगातार सूची में शीर्ष पर रहे हैं और सोमवार को उन्हें तीसरे दौर में 115 वोट मिले, जिससे दौड़ में केवल चार उम्मीदवार रह गए।

कारोबार मंत्री पेनी मोर्डौंट 82 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद विदेश मंत्री लिज ट्रस को 71 मत मिले हैं और पूर्व समानता मंत्री केमी बैडेनोच को 58 मत मिले हैं। टोरी (कंजरवेटिव पार्टी) में और हाउस ऑफ कॉमन्स की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष टॉम तुगेंदहट ने पिछली बार मिले 32 से एक कम 31 वोट हासिल किए और प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चौथे दौर का मतदान मंगलवार को होगा, जिसके अंत में सबसे कम मतों वाला एक अन्य उम्मीदवार बाहर हो जाएगा और बृहस्पतिवार तक केवल दो उम्मीदवार अंतिम सूची में जगह बनाएंगे।

सुनक को पिछले दौर में 101 वोट मिले थे। मतदान के नवीनतम दौर में उन्हें 14 और वोट मिले, जबकि मोर्डौंट ने पिछले हफ्ते दूसरे वोटिंग राउंड में हासिल 83 में से एक वोट कम हासिल किया। ट्रस ने अपने आंकड़े में सुधार किया है और 64 वोट से आगे बढ़ कर 71 पर पहुंच गईं। वहीं बैडेनोच अंतिम दौर में 49 के आंकड़े से आगे बढ़े और 58 वोट पर आ गए हैं।

जादुई आंकड़ा 120 है, उम्मीदवार को अपने, कंजरवेटिव पार्टी के कम से कम 120 सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करने के साथ टोरी सदस्यता वोट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए दो उम्मीदवारों की अंतिम सूची में स्थान बनाना होगा। इस हफ्ते आखिरी कुछ दौर का मतदान हो रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57