छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

कड़कती धूप में 4 किलोमीटर पैदल चलकर सिंघढोढ़ी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम…………

इमली पेड़ के नीचे लगी स्वास्थ्य शिविर, 63 लोगों का हुआ उपचार.............

कड़कती धूप में 4 किलोमीटर पैदल चलकर सिंघढोढ़ी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों मे विशेषकर पिछड़ी जनजाति पण्डो एवं पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र मे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मेडिकल टीम ने  40 डिग्री तापमान की कड़कड़ाती धूप में करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर मैनपाट के दूरस्थ ग्राम सिंघढोढ़ी पहुंची और इमली पेड़ की छांव में शिविर लगाया। शिविर में पहाड़ी कोरवा एवं पण्डो जनजाति के कुल 63 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया जिसमे  मलेरिया टेस्ट 8, शुगर टेस्ट 28, बीपी 17, यूपीटी टेस्ट 6, एचबी टेस्ट 5, शुगर पेशेंट 4, एनिमिक 2, बुखार के 10, कमजोरी 8, गर्भवती 4, टीबी सस्पेक्टेड 2 और खुजली के 4 मरीजों का जांच सह उपचार किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शिविर के माध्यम से लोगों का निःशुल्क ईलाज कर दवा वितरण किया गया। ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की समझाइश दी गई। अपने गांव में निःशुल्क दवा तथा ईलाज की सुविधा पाकर ग्रामीण खुश हुए। वे अपने तथा अपने परिवार के लोगों का स्वास्थ्य जांच कराने बड़ी संख्या में पहुंचे।  मैनपाट विकासखण्ड के सिंघढोढ़ी एक पहुंचविहीन व दूरस्थ गांव है जो जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 95 किमी की दूरी पर जंगल के बीचो-बीच स्थित है। मेडिकल टीम ने पगडंडी पर चल कर यहां शिविर लगाया। शिविर में आरएमए संजय गुप्ता, स्टाफ़ नर्स तनुजा राज, लैब तकनीशियन विपिन तिवारी, एलएचवी क्रिस्टीना एक्का, एएनएम रूपा सिंह तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!