कोविंद को विदाई देंगे सांसद

कोविंद को विदाई देंगे सांसद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नई दिल्ली, 23 जुलाई संवैधानिक प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने से एक दिन पहले शनिवार शाम को सांसद उन्हें भावभीनी विदाई देंगे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और संसद सदस्य संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह में शामिल होंगे।

बिरला सांसदों की ओर से कोविंद को प्रशस्ति पत्र भेंट करेंगे। सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक स्मृति चिन्ह और एक हस्ताक्षर पुस्तक भी निवर्तमान राष्ट्रपति को भेंट की जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं।

शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने वाले पहले आदिवासी नेता मुर्मू सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

शुक्रवार रात प्रधानमंत्री मोदी ने कोविंद के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रात्रिभोज में देश के सभी हिस्सों से अच्छा प्रतिनिधित्व था, जिसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता शामिल थे।