कांकेर जिले में आज 54 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण

उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में आज 54 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में कोविड 19 के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है और लोगों में जागरूकता भी आई है।लोग आगे आकर अपना टीकाकरण करा रहे हैं। आज 23 जुलाई को सायं 06 बजे तक 54 हजार 529 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए आज संचालित विशेष अभियान में 533 लोगों द्वारा प्रथम डोज, 2435 लोगों द्वारा दूसरा डोज और 51,561 लोगों द्वारा प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को अंतागढ़ विकास खंड में 96 लोगों को प्रथम डोज,50 लोगों को द्वितीय डोज एवं 3947 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया। भानुप्रतापपुर विकास खंड में 84 लोगों को प्रथम डोज, 89 लोगों को द्वितीय डोज एवं 8980 लोगों को प्रिकाशन डोज , चारामा विकास खंड में 25 लोगों को प्रथम डोज, 115 लोगों को द्वितीय डोज एवं 5748 लोगों को प्रिकाशन डोज, दुर्गुकोंदल विकास खंड में 199 लोगों को द्वितीय डोज एवं 5789 लोगों को प्रिकाशन डोज, कांकेर विकास खंड में 146 लोगों को प्रथम डोज,1655 लोगों को द्वितीय डोज और 7489 लोगों को प्रिकाशन डोज, कोयलीबेड़ा विकास खंड में 110 लोगों को प्रथम डोज,209 लोगों को द्वितीय डोज तथा 7970 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार नरहरपुर विकास खंड में 72 लोगों को प्रथम डोज,118 लोगों को द्वितीय डोज और 11,638 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 30 सितंबर तक प्रिकाशन डोज का नि: शुल्क टीकाकरण किया जायेगा।