छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

अवैध हाथभट्टी महुआ शराब निर्माण पर की गई कार्रवाई

अवैध हाथभट्टी महुआ शराब निर्माण पर की गई कार्रवाई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जब्त

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महासमुंद // अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी टीम बसना एवं सरायपाली द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पुरुषोत्तमपुर के जंगल में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब निर्माण पर कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा दबिश देने पर महुआ लाहन 03 प्लास्टिक बोर एवं 03 ड्रम (50 किलोग्राम क्षमता) में कुल 300 किलोग्राम किण्वन अवस्था में महुआ लाहन कीमत 15000 रुपए तथा 10 लीटर वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरी हुई एवं एक ड्रम हाथ भट्टी महुआ शराब 50 लीटर कुल 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब कीमत 12000 रुपए कुल बाज़ार मूल्य 27000 रुपए उक्त मदिरा हाथ भट्टी महुवा शराब को विधिवत कब्जे आबकारी लिया गया, महुवा लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।
उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक नितेश सिंह बैंस के नेतृत्व में की गई। इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी तथा आबकारी स्टाफ उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!