Advertisement

गुटबाजी नेतागिरी से तंग आ कर सिविल सर्जन ने स्वच्छता कर्मी को नौकरी से हटाया

गुटबाजी नेतागिरी से तंग आ कर सिविल सर्जन ने स्वच्छता कर्मी को नौकरी से हटाया

स्वच्छता कर्मी राहुल ने परिवार सहित अग्नि स्नान करने की चेतावनी दी

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर- बिश्रामपुर/कलेक्टर को लिखें पत्र में सूरजपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्वच्छता कर्मी राहुल ने आप बीती उल्लेख करते हुए लिखा है कि मैं जीवन दीप समिती के तहत स्वच्छताकर्मी के रूप में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में कार्य कर रहा था किन्तु द्वेश की भावना से जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की द्वारा मुझे बिना किसी सूचना दिये निकाल दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पत्र में उल्लेख है कि मैं राहुल कुमार पिता हरिबिलाश निवासी भट्ठापारा सूरजपुर का निवासी हूँ, मैं जिला चिकित्सालय में दो वर्ष से जीवन दीप समिति के स्वच्छता कर्मी के पद पर शांति पूर्वक और ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रहा था किन्तु आचानक से मेरे बारे में सूरजपुर जिला के सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की मैडम को मेरे बारे में किसी आदमी के द्वारा झूठा शिकायत किया गया उसके बाद डॉ शशि तिर्की मैडम मुझे बिना किसी जॉच किये जीवन दीप समिती से 25/7/2022 को बिना किसी सूचना के मुझे निकाल दी उसके बाद लगातार चार दिन मेरे द्वारा मानवता पूर्वक रात्रि कालिन सेवा मेरे द्वारा जिला चिकित्सालय में दिया गया महोदया मैं गरीब परिवार से हूँ मेरे ऊपर पत्नी और दो बच्चे की जिम्मेदारी है और मेरे घर में कोई कमाने वाले नही है। मैं प्रेमनगर ब्लॉक के सरसताल गॉव का मूल निवासी हूँ और यहाँ सूरजपुर में एक छोटा सा किराया का कच्चे का मकान लेकर परिवार के साथ रहकर अपनी सेवा जिला चिकित्सालय में दे रहा था। महोदया मेरी तनख्वाह महीने की मात्र 7000 रूपये मात्र है। इसी तनख्वाह के भरोसे अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अचानक से मेरी सेवा समाप्त कर दिये जाने से मेरे सामने भूखे मरने की स्थिती निर्मित हो गई है।
राहुल ने कलेक्टर सूरजपुर व सीएमएचओ से आग्रह किया है कि मैं जो काम कर रहा था उसे दिलाने की कृपा करे। अन्यथा मैं और मेरे पूरे परिवार सामूहिक आत्मदाह करने के अलावा कोई रास्ता नही है। मै और मेरे पूरे परिवार सामूहिक जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने आत्मदाह करेंगे और हम सभी परिवार के मौत के जिम्मेदार सूरजपुर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की होंगी। पत्र मे उल्लेख है कि इससे पूर्व भी सूरजपुर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की का बहुत सारा शिकायत छ०ग० शासन को सूरजपुर जिला के पीडित जनता द्वारा अवगत कराया गया। कई सालो से सूरजपुर जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ है और इनका सूरजपुर जिला में पूरा विरोध है।
गुटबाजी के कारण काम से हटाया गया नौकरी अस्थाई है इसके बाद भी अंतिम चेतावनी देकर नौकरी पर रखने का निर्देश दिया गया है सीएमएचओ- डॉक्टर सिंह
इस संबंध में जिले का सीएमएचओ डॉक्टर आर एस सिंह ने इस संबंध में बताया कि जीवनदीप समिति राहुल को कम पर रखा है कोई स्थाई पद नहीं है ।गुटबाजी के चलते सिविल सर्जन शशि तिर्की जो जिला चिकित्सालय का प्रभारी भी है उन्होंने निकाला है । राहुल को अंतिम चेतावनी देते हुए काम पर रखने का निर्देश दे चुका हूं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05