Advertisement

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू के लिए चलाया विशेष अभियान

दंतेवाड़ा: कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू के लिए चलाया विशेष अभियान

पेड़ों को रस्सियों से बांधकर लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में आई भारी बारिश से नदी नालों में बढ़े प्रवाह के चलते अनेक लोग फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने विशेष दस्ते भेजे। होम गार्ड की टीम ने पेड़ों में रस्सी बांधकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे दस्तों को अलर्ट रहने और मौके पर रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। इसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से रेस्क्यू कार्य हुए और फंसे हुए लोगों को निकाल लिया गया। कई जगहों पर जलस्तर बढ़ने से पहले ही लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन की तत्परता के चलते अनेक लोग बाढ़ की आपदा से सुरक्षित निकल गए।कलेक्टर ने रेसक्यू किये गए ग्रामीणजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना।कलेक्टर ने पूरे समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगातार स्थिति पर नजर रखें। जहां कहीं भी लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलती है। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य करें। इसके साथ ही होमगार्ड की टीम भी पूरी तरह सतर्क रहें। जहां पर नदी नाले जोखिम के स्तर से ऊपर बढ़ रहे हैं। वहां सिक्योरिटी की विशेष व्यवस्था हो। पुलिस पूरे समय अलर्ट रहे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत का कार्य भी तेजी से हो। कैंप में मेडिकल और राशन संबंधित सारी सुविधा मौजूद हो। अधिकारी पूरे समय इसकी मॉनिटरिंग करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47