ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: जागरूकता हेतु निकाली गई रैली

रायपुर : वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: जागरूकता हेतु निकाली गई रैली

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

प्रदेश में वन्यप्राणी के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत गत दिवस 2 अक्टूबर को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रैली भी निकाली गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने किया। यह रैली जिला मुख्यालय रायगढ़ के गांधी चौक से वनमंडल कार्यालय तक निकाली गई।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इस संबंध में वनमंडलाधिकारी रायगढ़ सुश्री स्टायलों मण्डावी ने बताया कि रैली में आम नागरिक के अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक प्रत्येक वर्ष वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान लोगों में वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता तथा जानकारी बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जैसै- भाषण, निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, फोटोग्राफी तथा रैली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन्यप्राणियों के संरक्षण हेतु 278 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में गोमर्डा अभ्यारण्य स्थापित है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!