कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण………………..

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण……………….. 

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने 15 अगस्त को कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् ध्वजारोहण किया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बहुत सारे मायने एवं उद्देश्य हैं जिसे सहेज कर रखना होगा। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है जिसमें सबको समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा सभी को एक सूत्र में बांधता है। स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान व संघर्षां की याद दिलाता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को अपनी जिम्मेदारी को सर्वोत्कृष्ट ढंग से निर्वहन कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सहायक बनना चाहिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाया जाने वाला तिरंगा झण्डा गौरव का प्रतीक है। इसे पूरे सम्मान के साथ फहराएं व सहेज कर रखें। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मान देते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक समाधान करना चाहिए।  कार्यक्रम को अपर कलेक्टर ए.एल. धु्रव व तनुजा सलाम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।