छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

बस्तामुक्त विद्यालय के दो छात्र राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता रायपुर के लिए चयनित

बस्तामुक्त विद्यालय के दो छात्र राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता रायपुर के लिए चयनित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – सूरजपुर -क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के दो बच्चे देव सिंह आत्मज श्री नहर सिंह, अजय सिंह आत्मज श्री घरभरन सिंह का चयन गत दिवस संपन्न संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता अंबिकापुर मे राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड रायपुर हेतु किया गया। संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह प्रतियोगिता रायपुर मे 30 मई को आयोजित है। संस्था के लिए यह पहला अवसर है जब संस्था के दो छात्रों का चयन योगा ओलंपियाड हेतु हुआ है। इससे पूर्व संस्था से बच्चों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु कबड्डी एवं शतरंज के लिए होता रहा है। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में संस्था के कुल चार छात्र देव सिंह, अजय सिंह, समीर देवांगन तथा धनेश्वर सिंह का चयन किया गया था। संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में संस्था से तीन छात्रों द्वारा सहभागिता की गई और दो छात्रों का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता रायपुर हेतु किया गया। संस्था के दोनो बच्चे, राजेश प्रताप सिंह दल प्रबंधक, माया धुर्वे कोच व सविता सिंह मैनेजर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय संभागीय योग दल, सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेगा। संस्था के दो छात्रों का चयन राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में होने पर सहायक संचालक क्रीडा सरगुजा संभाग शिव भजन सिंह तथा सहायक जिला क्रीडा अधिकारी शरतेन्दु शुक्ला द्वारा शुभकामना देते हुए अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!