Advertisement

आईजी निरीक्षण को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का अधिनस्थों को निर्देश, कहा-सभी रिकार्ड रखे अपडेट।

आईजी निरीक्षण को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का अधिनस्थों को निर्देश, कहा-सभी रिकार्ड रखे अपडेट।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर/विश्रामपुर आगामी दिनों में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अजय कुमार यादव के द्वारा जिला सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण की तैयारी एवं कार्यालयीन रिकार्डो के बेहतर संधारण, लंबित मामलों के निराकरण कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिला पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों से उनके शाखा से संबंधित कार्यो की अद्यतन जानकारी ली और लंबित मामलों का जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए। कार्यालयीन सभी अखिलेखों को दुरूस्त और अपडेट रखने, सीसीटीएनएस में दर्ज किए जाने वाले सभी रिकार्ड को अपलोड कराने एवं सभी दाखिला को समय पर अपडेट कराने के निर्देश दिए। प्राकृतिक आपदा एवं महिला संबंधी अपराधों में राहत प्रकरण जल्द तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्टेनो अखिलेश सिंह, निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला, अनिता प्रभा मिंज, महेश पैंकरा, पंकज नेमा, सुलेमान लकड़ा, अमिताभ, आनंद पैंकरा, एसआई नीलाम्बर मिश्रा, दशरथ पैंकरा सहित कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47