Advertisement

रायगढ़/ अगर किसी कोविड मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती करना हो या रेमडेसिवीर इंजेक्शन का करना हो प्रबंध तो आप जिला प्रशासन के इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क ! डीएम भीम सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर दिया आदेश !   

 

रायगढ़/ अगर किसी कोविड मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती करना हो या रेमडेसिवीर इंजेक्शन का करना हो प्रबंध तो आप जिला प्रशासन के इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क ! डीएम भीम सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर दिया आदेश !

रायगढ़, 29 अप्रैल। रायगढ़ जिले में कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। रायगढ़ के जागरूक नागरिक, पत्रकार, समाजिक संगठन, डॉक्टर्स, सफाईकर्मी, पैरामेडिकल स्टूडेंट, जूनियर व सीनियर डॉक्टर, समस्त अस्पताल प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, जागरूक जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन मिलकर इस कोरोना वायरस से लड़ रहें लोगों का जीवन बचाने का काम कर रहे हैं लेकिन इस बीच कोविड – 19 से ग्रसित व्यक्तियों व उनके परिजनों को कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनमें से खासकर अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया एवं जरूरत के समय जीवन के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं इंजेजशन रेमडीसिवीर का प्रबंध करने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त सबकी उम्मीदें व विश्वास जिला प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन व मेडिकल सप्लाई करने वाले लोगों पर टिकी हुई है ताकि उन्हें उचित समय पर सही अस्पताल और ट्रीटमेंट मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला प्रशासन युद्धस्तर पर लोगों को सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है लेकिन कहीं ना कहीं कमी रह जा रही है। कोविड के मरीजों एवं उनके परिजनों को हो रही इन दिक्कतों को दूर करने के लिए डीएम भीम सिंह ने दिनांक 27 अप्रैल 2021 को एक आदेश जारी करते हुए तीन प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एक आदेश जारी किया है। इन तीनों प्रशासनिक अधिकारियों से जरूरतमंद लोग सीधे फोन कर मदद ले सकते हैं।

  1. पॉजिटिव मरीजों को ‘हॉस्पिटल में शिफ्ट’करने के लिए श्रीमती सरस्वती बंजारे डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को संपर्क कर सकते हैं उनका मोबाइल नंबर है :-  7222935680/ 9131015171
  2. सैंपलिंग एवं टेस्टिंग कार्य का परीक्षण करने के लिए श्री प्रमोद कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ उनका मोबाइल नंबर है :- 9977066235
  3. रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रबंध करने के लिए श्री जगजीवन जांगड़े जिला अल्पबचत अधिकारी रायगढ़ उनका मोबाइल नंबर है :- 9424190082

देखें कलेक्टर द्वारा जारी आदेश की कॉपी

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47