
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
दीक्षा फ्रांस में संयुक्त 12वें स्थान पर, चारों भारतीयों ने बनाई कट में जगह
दीक्षा फ्रांस में संयुक्त 12वें स्थान पर, चारों भारतीयों ने बनाई कट में जगह
ड्यूविले (फ्रांस), 17 सितंबर/ भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस के दूसरे दौर में पांच अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाया।.
दीक्षा ने पहले नौ होल के दूसरे हाफ में लगातार पांच बर्डी बनाई और एक समय उनका स्कोर छह अंडर 29 था। इसके बाद हालांकि अंतिम नौ होल में उन्होंने एक बोगी की और इस बीच कोई बर्डी नहीं बनाई जिससे वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।.