खेलताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

आईएसएल सात अक्टूबर से, केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल में होगा पहला मैच

आईएसएल सात अक्टूबर से, केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल में होगा पहला मैच

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुंबई,01 सितंबर/ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का नया सत्र सात अक्टूबर से शुरू होगा जिसका पहला मैच कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल के उपविजेता केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच खेला जाएगा।

वैश्विक फुटबॉल लीग की तर्ज पर आईएसएल के मैच गुरुवार और रविवार के बीच खेले जाएंगे।

आईएसएल में भाग लेने वाली टीमें अभी एशिया की सबसे पुरानी प्रतियोगिता डूरंड कप में खेल रही हैं।

आईएसएल की समाप्ति के बाद अप्रैल में सुपर कप होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग में दो सत्र के बाद पहली बार दर्शकों की भी स्टेडियम में वापसी होगी। अधिक से अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आईएसएल ने सप्ताहांत में अधिक मैच रखे हैं।

आईएसएल के नए प्रारूप के अनुसार लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें स्वत: ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीम एक चरण के प्लेऑफ में खेलेंगी जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो अन्य टीमों का निर्धारण होगा।

मौजूदा चैंपियन हैदराबाद एफसी अपना पहला मैच नौ अक्टूबर को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई सिटी एफसी से खेलेगा।

लीग चरण में प्रत्येक टीम 20 मैच खेलेगी। इनमें से 10 मैच वह घरेलू मैदान पर खेलेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!