
गरियाबंद 24 अगस्त 2021/जिला स्तरीय दल द्वारा 23 अगस्त को ग्राम सुपेबेड़ा दौरा किया गया। जहां जिला चिकित्सालय गरियाबंद में पदस्थ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. महावीर अग्रवाल द्वारा स्क्रीनिंग, डोर टू सर्वे एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 17 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 08 मरीज का सैम्पलिंग किया गया। साथ ही अन्य मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण करते हुए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की गई। डॉक्टरों द्वारा किडनी रोग से संबंधित जांच भी किया गया एवं सावधानी बताई गई। शिविर के दौरान जिला स्तरीय दल के साथ पोखराज साहू, सोशल वर्कर, श्री राजेश साहू,सहायक चिकित्सा अधिकारी, श्री शरद कुमार बघेल, लैब टेक्निशियन के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे










