
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रहन-सहन की लागत बढ़ने के साथ बजट में मानक कटौती, छूट सीमा बढ़ाने की जरूरत: अर्थशास्त्री
रहन-सहन की लागत बढ़ने के साथ बजट में मानक कटौती, छूट सीमा बढ़ाने की जरूरत: अर्थशास्त्री
नयी दिल्ली, अगले महीने पेश होने वाले आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महंगाई और रहन-सहन की लागत में वृद्धि को देखते हुए कर स्लैब तथा मानक कटौती के साथ आयकर कानून के तहत छूट सीमा बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम वर्ग को सबसे बड़ी राहत तभी मिलेगी जब महंगाई नीचे आएगी और इसके लिए उपाय करने होंगे। .
आर्थिक विशेषज्ञों ने बिना छूट वाले आयकर ढांचे को सरल बनाने तथा इसे मौजूदा सात स्लैब से घटाकर चार स्लैब का करने की वकालत की है। .











