
19 जनवरी को 14 गांव में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
19 जनवरी को 14 गांव में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
उत्तर बस्तर कांकेर/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 19 जनवरी को जिले के 14 गांव में आईईसी वैन के माध्यम से ग्रामवासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव भी साझा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को जिले के अंतागढ़ की ग्राम पंचायत कोसरोण्डा एवं फूलपाड़, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परवी एवं सोनेकन्हार, चारामा के मुड़खुसरा एवं आंवरी, दुर्गूकोंदल के सराधुघमरे और हानपथरी, कांकेर के ग्राम पंचायत ईरादाह और मर्दापोटी, कोयलीबेड़ा के बड़गांव एवं छिंदपाल, नरहरपुर की ग्राम पंचायत भैंसमुण्डी और गंवरसिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।









