
राजीव युवा मितान क्लब रुनियाडीह द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
राजीव युवा मितान क्लब रुनियाडीह द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -राजीव युवा मितान क्लब रुनियाडीह द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जानकारी के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत रुनियाडीह द्वारा कब्बड्डी, खो-खो, 100, 200,1600 मीटर दौड़, 100 वर्ग 400 मीटर रिले रेस, जलेबी दौड़ प्री प्रायमरी वर्ग, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेक, फुटबॉल, क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पश्चात समस्त सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, विजेता-उपविजेता प्रतिभागियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में श्रवण कुमार सिंहसरपंच, उपसरपंच कामेश्वर राजवाड़े, रामसाय राजवाड़े पंच दुर्गा प्रसाद, ओमकार राजवाड़े, इन्द्रजीत, कुलन राजवाड़े, राजवंश राजवाड़े, सीमांचल त्रिपाठी प्रधानाध्यापक, माध्यमिक विद्यालय रुनियाडीह, अन्नू लाल राजवाड़े प्रधान पाठक, प्राथमिक विद्यालय रुनियाडीह, ओमप्रकाश राजवाड़े, प्रदीप कुमार राजवाड़े, नवीन, प्रिय सिंह, रामदास सिंह, सद्दाम खान, विनय सिंह, बलवंत सिंह, ईश्वर राजवाड़े, रिखम राजवाड़े एवं समस्त युवा मितान के समस्त सदस्य एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।










