ग्राहकों की कोर बैंकिंग तथा ऐड आन सर्विस समस्या का त्वरित निराकरण करे – बैजनाथ चंद्राकर

रायपुर : ग्राहकों की कोर बैंकिंग तथा ऐड आन सर्विस समस्या का त्वरित निराकरण करे – बैजनाथ चंद्राकर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में सर्विस प्रोवाइडर टी.सी.एस द्वारा ग्राहकों को उपलब्ध कराये जा रहे कोर बैंकिंग सर्विस तथा ऐड आन सर्विस के समस्या के निराकरण समय सीमा में करने का निर्देश दिए हैं। श्री चंद्राकर आज नवा रायपुर स्थिति अपेक्स बैंक मुख्यालय में कोर बैंकिंग स्टेट लेवल प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में सहकारी बैंकों के काम-काज की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में किसानों तथा ग्राहकों को को-आपरेटिव्ह बैंको के माध्यम से अत्याधुनिक टेक्नोलोजी अपनाते हुए त्वरित बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराने की कार्य योजनाओ पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद नायक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर, अध्यक्ष जवाहर वर्मा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, अध्यक्ष पंकज शर्मा जिला सहकारी बैंक केंद्रीय बैंक रायपुर, अध्यक्ष नवाज़ खान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कांडे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सीईओ, टी.सी.एस तथा को-ऑपरेटिव्ह बैंको के अधिकारी उपस्थित थे