डोंगाकोहरौद नहर लाईनिंग के लिए 2.76 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर : डोंगाकोहरौद नहर लाईनिंग के लिए 2.76 करोड़ की स्वीकृति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद वितरक नहर के आर.डी. 0 कि.मी. से 17.88 कि.मी. तक क्षतिग्रस्त लाईनिंग, स्ट्रक्चर एवं बैंकों का नवीनीकरण कराये जाने के लिए 2. करोड़ 76 लाख 73 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस कार्य को कराये जाने से योजना की सिंचाई क्षमता में 124 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 50 हेक्टेयर रकबे में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 14 हजार 83 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।