
GST कटौती से गाड़ियों की बुकिंग बढ़ी, लेकिन डिलीवरी पर लगा ब्रेक | MP News ग्वालियर
फेस्टिव सीजन से पहले जीएसटी दरों में कटौती के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में बुकिंग तेज हो गई है, लेकिन गाड़ियों की डिलीवरी रुकी हुई है। ग्वालियर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिकांत समाधिया ने बताया कि छोटी कार पर 50 हजार तक की बचत होगी।
GST कटौती से गाड़ियों की धड़ाधड़ बुकिंग, लेकिन डिलीवरी पर ब्रेक
ग्वालियर।फेस्टिव सीजन से पहले जीएसटी काउंसिल ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस और रोजमर्रा की कई वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती कर दी गई है। हालांकि इस फैसले का एक अनोखा असर बाजार में देखने को मिल रहा है।
बाजार थमा, खरीदारी घटी 70-80%
दरअसल, लोग नई दरों के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी वजह से खरीदारी अचानक 70-80 फीसदी तक कम हो गई है। ग्राहक फिलहाल सिर्फ बुकिंग कर रहे हैं और 22 सितंबर के बाद गाड़ियों की खरीदारी पूरी करने का प्लान बना रहे हैं।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई चाल
ग्वालियर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिकांत समाधिया ने बताया कि जीएसटी दरें घटने के बाद कंपनियां अपनी रणनीति पर दोबारा विचार कर रही हैं। सेस कंपन्सेशन को एडजस्ट करने में दिक्कत आने से कंपनियां फिलहाल कई स्कीमें बंद करने की तैयारी में हैं।
50 हजार तक की बचत
कार खरीदने वालों के लिए यह बड़ा फायदा है। समाधिया के मुताबिक, एक छोटी कार पर 50 हजार रुपये तक की सीधी बचत ग्राहकों को मिलेगी।








