
प्रमाण-पत्र जमा नहीं करने वाले जिला अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
बेमेतरा – आगामी विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 की तैयारी जिला निर्वाचन कार्यालय में तेजी से शुरू कर दी हैैं। किंतु कुछ विभागों द्वारा अभी तक मतदान कार्मिक प्रवेश प्रणाली (PPES) में अधिकारियों कर्मचारियों की एंट्री की हार्ड कॉपी एवं प्रमाण-पत्र जिला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध नहीं कराने के कारण और बार-बार निर्देश के बावजूद जमा नहीं करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला पंजीयक, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक संचालक उधानिकी, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता पीएमजेएसवाय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए सहित जिलें के सभी नगर पालिका अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेरला छोड़कर), प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सभी को कारण बताओं पत्र जारी किया ह। पत्र में संबंधित वांछित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया हैैं।









