
आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ……….
आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ……….
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष के भांति 1 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वृद्धजनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया जाता है। वरिष्ठ मतदाताओं का भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी टी.सी. अग्रवाल ने बताया कि आयोग द्वारा निर्देशित किया है कि ऐसे सभी मतदाता जिनकी उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उनका सम्मान किया जाये एवं उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी संदेश प्रदान किया जायेगा। जिसके अंतर्गत 01 अक्टूबर 2022 अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाआश्रम अम्बिकापुर में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ मतदाताओं के रूप में मुर्ति यादव, बटुलन जुल्हा, भुखल केरकेट्टा, सुखा लकड़ा, ख्रीस्त प्रकाश लकड़ा, जगदेव महात्वर, भगतो राजवाड़े, बिरसो महंत एवं सुखमनिया यादव को सम्मानित किया जायेगा।












