मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग से ली धान खरीदी की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक………….

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग से ली धान खरीदी की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को आगामी 1 नवंबर 2022 से शुरू होने वाले धान खरीदी की। तैयारी के संबंध में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर्स वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। समीक्षा बैठक में धान खरीदी तैयारी से संबंधित एजेंडा का विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। बताया गया कि इस बार धान खरीदी में 62 कार्य दिवस होंगे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों की तैयारी ऐसी रखें कि प्रथम सप्ताह में धान बेचने आने वाले किसानों को ऐसा महसूस हो कि उनका स्वागत हो रहा है तथा उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था से वे संतुष्ट हों। उन्होंने कहा कि संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों के संवेदनशीलता के कारणों पर भी विशेष ध्यान रखें। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था तथा भौतिक सत्यापन समय पर करा लें। खरीदी के दौरान ही इंटर मिलर्स मिलिंग कराएं। उन्होंने कहा कि इस बार भी धान खरीदी अधिक होने की संभावना है जिससे धान का उठाव तेजी से करने के लिए सीधे खरीदी केन्द्रों से ही मिलर्स से  धान का उठाव कराएं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने त्रुटि रहित एवं शुद्ध गिरदावरी करने के साथ ही सरकारी खसरे का सावधानीपूर्वक जांच कर लें ताकि सरकारी खसरे से धान की बिक्री की गुंजाईश न रहे। उन्होंने गिरदावरी की जानकारी किसानों को भी हो इसके लिए ग्राम सभा में गिरदावरी का वाचन कराएं।कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि 99.9 प्रतिशत गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिले में समर्थन मूल्य में धान बेचने हेतु 49 हजार 613 पंजीकृत किसान हैं। इस बार जिले में 46 उपार्जन केन्द्रों से धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिए करीब 18 हजार 700 गठान बारदाने की जरूरत पड़ेगी जिसमें से 7 हजार 700 गठान की व्यवस्था हो गई है, शेष की व्यवस्था की कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में केवल एक संवेदनशील उपार्जन केन्द्र है। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर तनुजा सलाम, संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।