Advertisement

दैनिक बाजार का लोकप्रिय युवक का लम्बी बीमारी से मौत नगर में शोक

दैनिक बाजार का लोकप्रिय युवक का लम्बी बीमारी से मौत नगर में शोक

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – कैंसर बीमारी से पीड़ित दैनिक बाजार के लोकप्रिय युवक अनुपम उर्फ छोटु सिंह का आज दुखद निधन हो गया वे 33 वर्ष के थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार अनुपम उर्फ छोटू सिंह पिता घनश्याम सिंह के मौत के बाद उनके ऊपर घर चलाने का सिर पर बोझ आ गया बामुश्किल से स्थानीय सप्ताहिक बाजार मे छोटी सी दुकान चलाकर अपनी दो बहने , मां और पत्नी का भरण पोषण कर पा रहे थे परंतु इन्हें भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी जकड़ लिया ।आर्थिक तंगी की मार से गुजर रहे छोटू को इलाज के लिए सप्ताहिक बाजार के छोटे व्यापारियों ने चंदा कर किसी तरह से इलाज करवा रहा थे परंतु कल इन्होंने शाम सात बजे बिलासपुर में ईलाज के दौरान अंतिम सांस ली, वे33 वर्ष के विवाहित थे। परिवार मे दो बहन मां थी। जिसमे एक बहन की शादी हुई थी । पिता की मौत 2016 हुई थी घर का एकमात्र चिराग को बुझ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वही दैनिक बाजार में शोक का वातावरण छाया हुआ है।आज गमगीन माहौल में रिहंद नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57