
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
संरा में महात्मा गांधी का विशेष आदमकद होलोग्राम पेश, शिक्षा का संदेश साझा किया
संरा में महात्मा गांधी का विशेष आदमकद होलोग्राम पेश, शिक्षा का संदेश साझा किया
संयुक्त राष्ट्र/ एक अक्टूबर/ संयुक्त राष्ट्र में पहली बार महात्मा गांधी का विशेष आदमकद होलोग्राम पेश किया गया और विश्व संगठन में शिक्षा पर उनका संदेश साझा किया गया।.
संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। इस मौके पर यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन और यूनेस्को महात्मा गांधी शांति एवं सतत विकास शिक्षा संस्थान (एमजीआईईपी) द्वारा शुक्रवार को आयोजित चर्चा के दौरान महात्मा गांधी का विशेष आदमकद होलोग्राम पेश किया।.