
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
खड़े लोडर टेंपो से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
उप्र : खड़े लोडर टेंपो से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
कानपुर, दो अक्टूबर/ उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अहिरवान क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक के खड़े लोडर टेंपो से जा टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मारे गए सभी लोग मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल धाम जा रहे थे।.











