छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

पारंपरिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आज से शुरू

अम्बिकापुर : पारंपरिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आज से शुरू

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर होगा आयोजन
बच्चे,युवा व बुज़ुर्ग 14 पारंपरिक खेलो में दिखाएंगे प्रतिभा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नागरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर जिले के 439 ग्राम पंचायतों व नगरीय निकाय के 52 वार्डों में 6 अक्टूबर से छत्तीसगढिया ओलंपिक की शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलो में बच्चे, युवा व बुजुर्ग भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियो को दिए है। उन्होंने जिले वासियो से अपील की है कि छत्तीसढ़िया ओलंपिक में अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग लें और लोक खेलों को बढ़ावा देने शासन की इस पहल में सहयोग करें। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने के इच्छुक संबंधित ग्राम पंचायतों व नागरीय निकायो से संपर्क कर सकते है।
इन 14 लोक खेलों में ले सकेंगे हिस्सा-छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलो को शामिल किया गया है जिसमे दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड, कबड्डी, खो-खा, रस्सा कस्सी और बांटी शामिल है वही एकल श्रेणी में बिल्लस,फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड और लंबी कूद शामिल किए गए है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 18 वर्ष तकए 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिला भाग ले सकेंगे जो 6 स्तरों पर आयोजित होंगे। 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राजीव युवा मितान क्लब स्तरए 15 से 20 अक्टूबर 2022 तक जोन स्तर, 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विकासखंड स्तर, 17 से 26 नवंबर 2022 तक जिला स्तर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक संभाग स्तर एवं 28 दिसंबर से 6 जनवरी 2023 तक राज्य स्तरीय आयोजन होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!