
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
रायपुर, विश्वभूषण हरिचंदन ने बृहस्पतिवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले हरिचंदन ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने हरिचंदन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।.








