छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जांजगीर-चांपा : विकसित भारत संकल्प यात्रा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ”स्वस्थ बालिका स्पर्धा“ का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा : विकसित भारत संकल्प यात्रा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ”स्वस्थ बालिका स्पर्धा“ का किया गया आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ”बेटी बचाओ बेटी पढाओ“ योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ” स्वस्थ बालिका स्पर्धा“ कराया जा रहा है। जिसमे प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए सुपोषण टोकरी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। अब तक 137 ग्राम पंचायतों के 411 बालिकाओं को पुरस्कृत किया जा चुका है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

श्रीमती अनिता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसके उद्देश्यों के बारे में बताया गया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति परिवार एवं समाज को जागरूक करना बेटियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाना ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके क्योंकि बेटियाँ ही समाज का आधार है।

प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित की जा रही है। जिससे बेटियों के प्रति समाज के विचारधारा में परिवर्तन आयेगा, बेटियों को आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी, बेटियाँ अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। बेटियाँ अपने विधिक अधिकारों को प्रति जागरूक होकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करेगी एवं समाज के प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!