छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गुढिय़ारी हमर अस्पताल के नवीन ओटी का शुभारंभ

रायपुर। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढिय़ारी में नवीन ओ.टी. का उद्घाटन मंगलवार को संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किया गया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गुढिय़ारी, खमतराई, कोटा, के क्षेत्र वासियो हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए हमर अस्पताल गुढिय़ारी में ओ.टी. की सुविधा प्रारंभ किया गया है। क्षेत्रीय जनता को इलाज एवं ऑपरेशन के लिए अन्य अस्पताल मेकाहारा, जिला अस्पताल जाना पड़ता था, जो कि अब हमर अस्पताल गुढिय़ारी में ही मरीज लाभान्वित होंगे। जिसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी एवं सिजेरीयन ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा किया जायेगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दृष्टिगत् रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुढिय़ारी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (हमर अस्पताल) में नवीन ओ.टी. का शुभारंभ कर लोगों को सौगात दी है। गुढिय़ारी हमर अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी, समस्त पैथॉलॉजी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा इस प्रकार पीडि़त मरीजों को दूर उपचार हेतु जाने की दिक्कतों से निदान दिलाना उनका उद्देश्य है और इसी प्रकार वे अपने विधानसभा क्षेत्र के जनमानस के हित में लगातार विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को मुहैया कराने हमेशा प्रयासरत् हैं। इस नवीन ओ.टी. से अब मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनकी सर्जरी संबंधी समस्याएँ इसी अस्पताल में दूर किये जा सकेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!