Advertisement

उदयपुर वैक्सीनेशन सेंटर का एसडीएम एवं सीओ ने किया निरीक्षण

उदयपुर__ उदयपुर वैक्सीनेशन सेंटर का एसडीएम एवं सीओ ने किया निरीक्षण वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत करने के दिए निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रत्येक राज्य एवं जिले के साथ-साथ ग्रामीण स्तर से शहरी क्षेत्र तक सभी 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के उम्र वाले व्यक्तियों को वैक्सिन लगाए जाना है जिस कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुर वैक्सीनेशन सेंटर का मैं हो चुका है जिसमें वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम जारी है जहां उदयपुर वैक्सीनेशन सेंटर की जांच के लिए उदयपुर अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम श्री अनिकेत साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा जी के द्वारा मौके पर जांच हेतु उदयपुर सेंटर का जायजा लिया गया जिसके तहत वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया को शत प्रतिशत पूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए जहां एसडीएम के द्वारा वैक्सीनेशन जांच के तहत वैक्सीन की मात्रा गाइडलाइंस के तहत वैक्सीन लगाया जा रहा है या नहीं ग्रामीण स्तर से कितने प्रतिशत वैक्सीन लगाने में लोगों का रुझान से लेकर वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तक के जांच किए जिसके तहत लोगों की उपस्थिति कम पाई गई जहां तक वैक्सीन लगाने की बात है तो प्रतिदिन के वैक्सीन आंकड़े अनुसार 100 लोगों को लगाया जाना रहा जिसमें कुल 28 लोगों को 02_05 _2021 दिन रविवार को उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीनेशन सेंटर में लगाया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पहले  वैक्सीन टीकाकरण के नियम के अपेक्षा 18 से 45 उम्र तक के पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने के नियम में बदलाव आए हैं जिसके तहत बताया गया कि सर्वप्रथम अंत्योदय कार्ड धारी जो की अति  गरीबी रेखा के नीचे आते हैं ऐसे लोगों को सर्वप्रथम लगाया जाएगा तत्पश्चात अन्य पात्र व्यक्तियों को लगाया जाएगा निरीक्षण दौरान अधिकारियों के द्वारा यह निर्देश दिया गया कि गांव पंचायतों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक अभियान के तहत ग्रामीणों को वैक्सीन के प्रति लगाने हेतु जागरूक करें जिसके तहत ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देश दिया गया है एवं वैक्सीन के किस तरीके से आमजन के लिए फायदे हैं किन किन परिस्थिति में वैक्सीन नहीं लगाने हैं किन किन परिस्थितियों में लगाने हैं इन सभी बातों का स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बात रखी गई  एवम बीच-बीच में जनसंपर्क कर वैक्सीन लगाने को लेकर लोगों के प्रति रुझान बढ़ाने की बात भी की गई मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा जी के द्वारा बताया गया कि जिन जिन व्यक्तियों को राशन कार्ड के तहत वैक्सीन लगाने में परेशानी आ रही हो वह सीधा अपने संस्था प्रमुख से संपर्क करें एवं ऑनलाइन पीडीएफ के जरिए जारी किए गए अंत्योदय हितग्राहियों के सूची में नाम होने से भी वैक्सीन लगाया जा सकता है वैक्सीन लगाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड होना अनिवार्य है साथ ही साथ एसडीएम अनिकेत साहू जी ने बताया कि वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम किसी संस्था प्रमुख या फिर विभाग कि नहीं अपितु समस्त लोग जो वैक्सीन के महत्व समझते हैं वह लोगों को समझाएं साथ ही साथ खुद भी लगवाए एवं आसपास के लोगों को भी लगाने के प्रति जागरूक करें वैक्सीन के महत्व को बताते हुए बताया गया कि वैक्सीन लगाने से कोई नुकसान नहीं होता बल्कि कोरोना जैसे महामारी  के लिए प्रतिरोधक क्षमता हेतु कार्य करता है ग्रामीण स्तर से जुड़कर लोगों को समझाएं एवं आम जनों से भी अपील करते हुए बताया कि जिन-जिन को वक्सिन नहीं लगा है वह अपने पंचायत प्रमुख एवं मितानिन कार्यकर्ताओं से संपर्क करें एवं समय रहते  लगवा लें ताकि भविष्य में  कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार की बड़ी समस्या का सामना ना करना पड़े ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57