Advertisement

रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता देवनगर में रुनियाडीह बालिका टीम बनी विजेता

रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता देवनगर में रुनियाडीह बालिका टीम बनी विजेता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर- मां शेरावाली दुर्गा पूजा समिति देवनगर द्वारा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता रजवारी पारा देवनगर में गत दिनों आयोजित की गई। इस रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के विभिन्न ग्राम पंचायतों के टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बालिका वर्ग का कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता देवनगर एवं रुनियाडीह ग्राम पंचायत के मध्य आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक देवसाय सिंह व विजय प्रताप सिंह रहे। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक व कबड्डी कोच सीमांचल त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में ग्राम पंचायत रुनियाडीह की बालिका टीम ने खेल के शुरूआत से ही दबदबा बनाते हुए देवनगर की महिला कबड्डी टीम को 47-21 से मात देकर विजय श्री हासिल करने में कामयाब रही। फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दीपक कुमार गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष रामानुजनगर रहे व अध्यक्षता विष्णु साय द्वारा किया गया। अतिथियों ने विजेता टीम को विजेता कप, मैडल व ₹3100 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तो वही सीमांचल त्रिपाठी को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व खेलकूद के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने में दिए जाने वाले योगदान हेतु गमछा प्रदान कर सम्मानित किया। रुनियाडीह बालिका टीम कप्तान पिंकी रजवाड़े ने हमारे संवाददाता से चर्चा में बताया की त्रिपाठी सर के कुशल नेतृत्व में हमारी टीम निरंतर अच्छा खेल प्रदर्शन कर रही है और सर की लगन और हमारी मेहनत ने हमें विजेता बनाने में मदद की। कबड्डी टीम के इस सफलता पर गांव सरपंच श्रवण सिंह सहित उपसरपंच, समस्त पंच व ग्रामवासियों ने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हे शुभकामनाएं दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57