Advertisement

सुरजपुर : मुक बधिर शारदा कुशवाहा ने लगवाया कोविड टीका।

राज्य शासन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव के नेतृत्व में 2 मई 2021 से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिको के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर में स्थित टीकाकरण केंद्र में एक मूक बधिर कन्या कुमारी शारदा कुशवाहा पिता श्री केश्वर कुशवाहा, ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद कुमारी शारदा कुशवाहा काफी खुश नजर आईं, उनके पिता भी अपनी पुत्री को टीका लगने से काफी संतुष्ट नजर आए और

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जिले के सभी योग्य नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की। ताकि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में निर्णायक जीत हासिल की जा सके।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने इस अवसर पर कुमारी शारदा कुशवाहा की प्रशंसा कर बधाई दी। साथ ही जिले के सभी योग्य नागरिकों से टीकाकरण करवाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05