ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के दौरान बड़ी घटना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

संवाददाता- विवेक चौबे हजारीबाग : जिले में रविवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के दौरान बड़ी घटना घटी। करंट लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। डीजे साउंड लगी गाड़ी पर सवार लोग 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार के संपर्क में आ गए। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया। जहां से बेहतर इलाज हेतु सभी को रांची रिम्स अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना में एक शख्स की मौत होने की पुष्टि थाना प्रभारी ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिरमा-छावनियां गांव में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया था। इसी दौरान यह घटना घटी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। घटना के बाद घायलों को पहले बड़कागांव अस्पताल भेजा गया। इस प्रकार की घटना घटने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

हादसे का शिकार होने वालों में मोहम्मद नियामत की मौत हो गई। जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल करामत अली, मोहम्मद इफ्तेखार, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद अब्दुल्ला व रविंद्र कुमार महतो को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना में मोहम्मद हुसैन व कमरुल होदा भी करंट की चपेट में आकर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते हैं बड़कागांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय सिरमा-छावनिया गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रांची रिम्स भेजा गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। घटना काफी दुखद है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं ग्रामीण मो. इरफान ने बताया कि बिजली विभाग को गांव में झूलते तार के बावत एक माह पूर्व जानकारी दी गई थी।

इधर हाल के दिनों में भी इस बारे में जानकारी दी गई थी, किन्तु बिजली विभाग पूरी तरीके से मौन बना रहा है, जिसके कारण इतनी दर्दनाक घटना घटी।