ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सुलतानपुर में वैन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

सुलतानपुर में वैन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सुलतानपुर (उप्र), 10 अक्टूबर/ जिले के कादीपुर थाना इलाके में दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की वैन की टक्कर से मौत हो गयी। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली कादीपुर के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि घटना लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर कोतवाली कादीपुर क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि कोतवाली अंतर्गत मगरावा गांव निवासी गुड्डू मौर्य (24) और विवेक प्रजापति (22) कादीपुर तहसील मुख्यालय से दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा देखकर बाइक से अपने घर जा रहे थे और वे जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही वैन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और वैन सड़क के किनारे पलट गई तथा घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मृतक विवेक प्रजापति के भाई सुभाष प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। रावत ने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!