
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए जनाब महबूब खान
मनोज यादव/न्यूज रिपोर्टर /बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरूण साव जी प्रदेश महामंत्री माननीय पवन साय जी मोर्चा प्रभारी माननीय डॉ0 सलीम राज जी सह प्रभारी प्रभारी माननीय आरिफ खान जी प्रदेश अध्यक्ष माननीय सकील अहमद जी के द्वारा जनाब महबूब खान जी को बलरामपुर रामानुजगंज जिले के अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है इसके पूर्व में भी महबूब खान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बलरामपुर रामानुजगंज का जिला अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं उनके बेहतर कार्य कुशलता को देखते हुए प्रदेश सगठन के द्वारा उन्हें पुनः मौका दिया गया है

अपनी नियुक्ति के बाद पत्रकारों से बात चीत करते हुए जनाब महबूब खान ने बताया जिस तरह से पूर्व में पार्टी के लिए कार्य करते आएं हैं हम पूरी निष्ठा एवं उससे भी दोगुना ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे प्रदेश एवं जिला सगठन एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए खान ने आगे बताया कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ वोट बैंक बनाया है आगामी विधान सभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बलरामपुर के अढ़ाई विधान से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाएगी और पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी









