
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
साजिद खान के खिलाफ केंद्र को पत्र लिखने के बाद से बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं : मालीवाल
साजिद खान के खिलाफ केंद्र को पत्र लिखने के बाद से बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं : मालीवाल
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर/ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब से उन्होंने फिल्मकार साजिद खान को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से बाहर निकालने की मांग करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है, तब से उन्हें बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं।.
मालीवाल ने एक पत्र लिखकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से कहा था कि कई महिलाओं ने ‘मी टू’ मुहिम के दौरान खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।.









