
गरियाबंद : प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक के परिजन के लिए आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद निवासी 32 वर्षीय नेहरू साहू की मृत्यु 18 अक्टूबर 2022 को नदी के पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी नंदकुमारी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।