छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

लोकसभा निर्वाचन-2024 नाम निर्देशन की संवीक्षा पूर्ण, 12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

लोकसभा निर्वाचन-2024: नाम निर्देशन की संवीक्षा पूर्ण, 12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अम्बिकापुर// लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री अमित कुमार की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर विलास भोस्कर द्वारा नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लुण्ड्रा सुनील नायक, एआरओ सीतापुर श्री रवि राही एवं एआरओ अंबिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत तृतीय चरण के निर्वाचन में लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 13 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी किया जा सकेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

20 अप्रैल शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से चिंतामणि महाराज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शशि सिंह कोराम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री लक्ष्मण सिंह उदय, बहुजन समाज पार्टी से संजय कुमार, हमर राज पार्टी से अनुक प्रताप सिंह, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज, भारत आदिवासी पार्टी से जेरोम मिंज, और निर्दलीय प्रत्याशियों में बलासियुस तिग्गा, अरविंद कच्छप, श्रीमती उर्मिला सिंह, प्रिंस अभिषेक कुजूर और रामाधार सिंह के नामांकन विधिमान्य पाए गए। वहीं बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी प्रकाश किस्पोट्टा के द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रारूप ए एवं बी प्रस्तुत नहीं किए जाने नामांकन पत्र विधिमान्य नहीं पाया गया और नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!