जांजगीर-चांपाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : विधानसभा बजट सत्र के कारण अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, आदेश जारी

जांजगीर चांपा : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी विधानसभा बजट के कारण कैंसिल कर दी गई है. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है. 1 से 24 मार्च तक बजट सत्र होगा. जिसमें कुल 14 बैठके होंगी. अन्य कामकाज के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट होगा पेश.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे. कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे. अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाएंगे. सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस दिन बजट पेश करेगी भूपेश सरकार 

राज्य सरकार 1 मार्च को अपना बजट पेश करने जा रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई दिनों से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी. चुनावी बजट के लिए मंत्री स्तर पर 27 जनवरी से चर्चा  की जा रही है. इसमें सीएम बघेल मंत्रियों से अपने-अपने विभागों के बजट को लेकर चर्चा कर रहे हैं. गौरतलब इस साल राज्य में चुनाव है और इसलिए यह इस सरकार का आखिरी और बहुत महत्वपूर्ण बजट है.

विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का बजट कुछ ऐसा होगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और खासकर किसानों का पूरा ख्याल रखा जाएगा. ये चुनावी साल है तो शायद इन दोनों के लिए बजट में कुछ खास देखने को मिल सकता है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!