छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : सुरेन्द्र साहू को मिला अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड……..

सुरेन्द्र साहू को मिला अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को अंतरराष्ट्रीय कबीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 20 मार्च 2022 को कांन्स्टिट्यूशन कल्ब आप इंडिया नई दिल्ली में भारत सरकार के कृषि मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य अतिथि में एंव अध्यक्षता सी आर चौधरी पुर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार अति विशिष्ट अतिथि पद्म श्री हिम्मत राम भाम्बू , पुर्व राज्यपाल बेबी रानी हिमाचल प्रदेश, भामाशाह शंकर लाल सुथार नोखा राजस्थान, राजेन्द्र सिंह सुर्यवंशी उप शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर,पावन सानिध्य परमपुज्नीय जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री1008 श्री रामनरेशाचार्य महाराज,श्री मठ पंच गंगा घाट काशी उत्तर प्रदेश जी रहेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कार्यक्रम का मंच संचालन केन्द्रीय पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य मोनिका अरोरा करेंगे। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 25 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन , अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन एवं बल्ड बैंक का संचालन किया जा रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान एवं कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को अंतरराष्ट्रीय कबीर सम्मान पत्र मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय सदगुरु कबीर आश्रम के संचालक संत स्वामी नानकदास जी महराज बड़ी खाटु और केन्द्रीय की बोर्ड इंडिया भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!