ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

दूषित पानी पर अखिलेश यादव का हमला: ‘भाजपा के ट्रिपल इंजन से जनता की ज़िंदगी खतरे में’

अखिलेश यादव ने इंदौर और गांधीनगर में दूषित पानी से सैकड़ों लोगों के बीमार होने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा— ‘जल से जीवन है’ की जगह ‘जल से जीवन को खतरा है’ बन गया है।

लखनऊ/06 जनवरी 2026।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदौर के बाद गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पीने के दूषित पानी से सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटनाओं को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने इसे भाजपा के तथाकथित ‘ट्रिपल इंजन मॉडल’ की विफलता करार दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा नगर पालिका तक संभालने में सक्षम नहीं है, ऐसे में प्रदेश और देश को संभालने का दावा खोखला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और पानी जैसी बुनियादी जरूरत में भी जनता के साथ छल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से जिनकी आँख का पानी मर गया हो, वही पानी से ऐसा छल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के बोझ से पानी की टंकियों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आज जनता के बीच ‘जल से जीवन है’ की जगह ‘जल से जीवन को खतरा है’ यह नारा प्रचलित हो गया है। उन्होंने इंदौर मामले में भाजपा द्वारा दिए जा रहे पुराने बस्ती के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तो स्मार्ट सिटी योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां अब भाजपा क्या बहाना बनाएगी।

उन्होंने जनता की भावना का हवाला देते हुए कहा—
“अगर यही है गुजरात के विकास का मॉडल, तो न भाजपा चाहिए और न उनका विकास मॉडल। भाजपा जाए, तभी जीवन बच पाएगा।”

अपने बयान के अंत में अखिलेश यादव ने कहा—
“देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भाजपा शासित राज्यों में पेयजल व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बता रहा है, जबकि भाजपा की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!